
महँगाई शब्द के बारे में तो सबको पता ही है कि महँगाई के कारण हमारी अर्थव्यवस्था काफी प्रभावित हुई है। आज कल महँगाई के कारण लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या सिर्फ आज कल की नही है कुछ वर्षों पहले भी यह समस्या हमारे देश मे थी लेकिन महँगाई में फिर से उछाल आया है।
महँगाई की वजह से गरीबी रेखा से नीचे रह रहे लोगों के साथ-साथ आम आदमी पर भी इसका गहरा प्रभाव पड़ा है। महँगाई के कारण ही कई सरकारी कर्मचारी हड़ताल पे चले जाते हैं। महँगाई के कारण आय दिन किसानों द्वारा आत्महत्या की बात सामने आती रहती है। महँगाई के कारण लोगों की दिन चर्या में भी प्रभाव पड़ा है।
महँगाई का अनुमान हम प्याज के दामों से ही लगा सकते हैं।जिस प्याज को लोग अपनी सब्जी में रोजाना डाला करते थे आज वे प्याज का दाम 100 रुपये से अधिक हो गया है। इतना ही नही प्याज के साथ – साथ कई चीजों के भी दाम बढ़े हैं।
महँगाई के पीछे कई कारण हैं जैसे कि जनसंख्या वृद्धि, उत्पादन में कमी, संसाधनों में कमी, भ्रष्टाचार, अनुचित वितरण व्यवस्था आदि। इन सबके कारणों के पीछे कुछ वुएकती भी है जिनके कारण हमारे अर्थव्यवस्था में महँगाई जैसी समस्या है। कृत्रिम रूप से महँगाई बढ़ाने के दोषी लोगों को कठोर दण्ड दिया जाना चाहिए। मुनाफाखोरी, कालाबाजारी करने वालों पर नज़र रखी जानी चाहिए। इसके लिए जनता का जागरूक होना भी ज़रूरी है।